फाल्गुन मास की पूर्णिमा में भले अभी वक्त है, लेकिन भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में रंग और गुलाल उड़ना शुरू हो गया है। युवा दिलों की धकड़न कहे जाने वाले गायक - अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू भी इसमें पीछे नहीं हैं। उनका नया होली गाना 'भऊजी के दिल पिचकरिये पे गील बा' हाल ही में ‘हम भोजपुरी’ से रिलीज हुआ है।
गाने में अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज की गायकी कमाल की है। दोनों की आवाज के जादू और रंगों की खुमारी ने पूरा होली का माहौल बना दिया है। आपको बता दें कि अरविंद अकेला कल्लू के साथ इस गाने के वीडियो में श्वेता म्हारा नजर आ रही हैं।
गीत को आशुतोष तिवारी ने लिखा है। संगीत शुभम राज ने दिया है। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। कोरियोग्राफर लकी विश्वकर्मा हैं व डीओपी महेश वेंकट हैं।

Related Items
होली पर परंपराओं को धता बताकर विधवाओं ने सम्मान को अपनाया
‘युवा शक्ति ही बनाएगी भारत को विश्व गुरु’
दर्शकों के दिलों पर राज कर रही हैं स्मृति सिन्हा