मॉडलिंग के बाद अब अनुराग कुशवाहा ने फिल्मों की ओर बढ़ाए कदम



‘अगर पूरी शिद्दत से किसी चीज़ को चाहो तो सारी कायनात आपको उससे मिलाने में जुट जाती है’, इस एक डायलॉग को प्रेरणा मानकर एक युवा अभिनय के मैदान में कदम रख चुका है।

अनुराग कुशवाहा बिना किसी गॉडफादर के मायानगरी में अपनी जगह पक्की करने में शिद्दत से लग चुके हैं। अनुराग की एक वेब सीरीज जल्द ही आने वाली है, जिसका नाम ‘शिक्षा मंडल’ है और यह एमएक्स प्लेयर पर रिलीज होने वाली है।

अनुराग को बचपन से एक्टिंग का शौक रहा है। लेकिन, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की। इस दौरान उन्होंने आदित्य बिरला, नेटफ्लिक्स और  बिग बाजार  जैसे अग्रणी ब्रांड के लिए मॉडलिंग की। साल 2019 में वह मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता के सेमीफाइनलिस्ट हे। लेकिन, उनकी मंजिल यह नहीं थी। बचपन से बड़े पर्दे पर नजर आने का शौक था, एक्टर बनने का जुनून था।

अनुराग कुशवाहा ने पहले मॉडलिंग में अपना नाम बनाया और अब अभिनय की दुनिया में कदम रख चुके हैं। बिना किसी गॉडफादर के उन्होंने अब तक जो भी किया, वह अपने बलबूते किया।

अनुराग ने अभिनय बैरी जॉन के स्कूल से सीखा। इसके अलावा, नोएडा फिल्म सिटी में भी उन्होंने एक्टिंग के गुर सीखे। अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए साल 2018 -19 में वह मुंबई आए।




Related Items

  1. जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'

  1. गरीबी से संघर्ष में राह दिखाएगी निरहुआ की नई फिल्म

  1. भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स में अरविंद अकेला व आम्रपाली बने सर्वश्रेष्ठ