राम भक्तों के लिए भोजपुरी के चर्चित गायक आलोक पांडेय गोपाल द्वारा रिलीज गाना 'हे बबुआ आज रहिजा हमरे गांव' लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
यह गाना मूलतः भगवान श्री राम और माता सीता के वनवास प्रसंग पर आधारित है। इसका अलौकिक संगीत मंत्रमुग्ध कर देने वाला है। इसमें आलोक पांडेय गोपाल के कर्णप्रिय स्वर भक्ति में रमा देने वाले हैं। यही वजह है लोग इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं।
आलोक गोपाल पांडेय ने यह गाना अपने यूट्यूब चैनल से रिलीज किया है। उन्होंने इस गाने के बारे में बताया कि इस गीत में जिन्दगी का सार छुपा हुआ है।
इस गीत के संगीतकार पंडित रामेश्वर पांडेय हैं। गीतकार राम जियावन दास बावला हैं। निर्माता अरविंद पांडेय हैं। निर्देशक प्रेम तिवारी हैं।

Related Items
जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'
भोजपुरी सिने अवार्ड्स में दिखा 'माई प्राइड ऑफ भोजपुरी' का जलवा
भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स में अरविंद अकेला व आम्रपाली बने सर्वश्रेष्ठ