कोरियोग्राफर गीता कपूर के हाथों अक्षरा को मिला अवार्ड



भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह को यूनिवर्सल इंडिया अवार्ड में ‘बेस्ट सिंगिंग सेंसेशन’ के खिताब से नवाजा गया। उन्हें यह सम्मान मशहूर कोरियोग्राफर गीता कपूर के हाथों दिया गया।

अवार्ड पाकर अक्षरा ने कहा कि वह इस पुरस्कार को प्राप्तकर खुद को सम्मानित और धन्य  महसूस कर रही हैं।

बता दें कि अक्षरा भोजपुरी में तो काफी लोकप्रिय हैं ही, अब वह बॉलीवुड भी खूब धमाल मचा रही हैं। हाल ही में रैपर बादशाह के गाने ‘पानी-पानी’ में अक्षरा के अवतार को लोगों ने खूब सराहा और यह गाना अब 30 मिलियन व्यूज के स्तर को भी पार कर चुका है।




Related Items

  1. जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'

  1. भोजपुरी सिने अवार्ड्स में दिखा 'माई प्राइड ऑफ भोजपुरी' का जलवा

  1. भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स में अरविंद अकेला व आम्रपाली बने सर्वश्रेष्ठ