अक्षरा सिंह ने बताया 'बॉयफ्रेंड बदलने का नया तरीका'

लगता है कि भोजपुरी दिलों की धड़कन अक्षरा सिंह अब उन लड़कों को सबक सिखाकर ही दम लेंगी, जो लड़कियों के इमोशन के साथ खिलवाड़ करते हैं। 

अक्षरा अपना नया हिंदी रैप सांग 'बॉयफ्रेंड बदलने का नया तरीका' लेकर आई हैं। अक्षरा अपने इस गीत में थोड़ा गुस्से में नज़र आ रही हैं और खासकर लड़कियों से कह रही हैं कि अब वे भी अपने पसन्द से किसी को बॉयफ्रेंड बनाएं और उसे बदलें भी। लड़कियों के बीच यह गाना खूब पसंद किया जा रहा है। गाने को मिल रहे कमेंट्स से पता चलता है कि जब लड़के लड़कियों को छोड़ने में हिचकते नहीं, तो लड़कियां भी क्यों पीछे रहें। शायद, इसलिए अक्षरा ने उलझन में रहने वाली लड़कियों को नया तरीका सुझाया है और अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर लिखा है - लो जी आ गया नया तरीका।

बहरहाल अक्षरा के इस गाने का असर लड़कियों पर क्या होता है, यह तो वक्त बताएगा लेकिन इतना तय है कि यह गीत लोकप्रियता के नए रिकॉर्ड तोड़ रहा है।

गीत के बोल सूरज सिंह के हैं। संगीत आशीष वर्मा का है। वीडियो को पंकज सोनी ने निर्देशित किया है।

Related Items

  1. दर्शकों के दिलों पर राज कर रही हैं स्मृति सिन्हा

  1. जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'

  1. भोजपुरी सिने अवार्ड्स में दिखा 'माई प्राइड ऑफ भोजपुरी' का जलवा