भोजपुरी फ़िल्म 'अफसर बिटिया' की शूटिंग हुई शुरू



भोजपुरी सिनेमा के शोमैन प्रदीप के शर्मा जल्द ही एक बेहतरीन फ़िल्म लेकर आने वाले हैं, जिसका नाम है - 'अफसर बिटिया'। यह फ़िल्म बदलते जमाने में बेटियों की तरक्की और उसकी कहानी को दिखाएगी।

फ़िल्म का निर्माण प्रदीप के शर्मा की कंपनी बाबा मोशन पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड कर रही है। इस कंपनी के बैनर से प्रदीप ने एक से बढ़कर एक क़्वालिटी सिनेमा का निर्माण किया है। अफसर बिटिया महिला प्रधान और सामाजिक फ़िल्म है। यह हर वर्ग को प्रेरित करेगा। खासकर बेटियां इससे प्रेरित होंगी।

फिल्म को राकेश त्रिपाठी और कन्हैया विश्वकर्मा निर्देशित कर रहे हैं। फ़िल्म की कहानी राकेश त्रिपाठी ने लिखी है। सह निर्माता अनिता शर्मा है। संगीत मधुकर आनंद का है और गीत कवि प्यारेलाल, सत्या संवारकर और धर्म हिंदुस्तानी ने लिखे हैं। डीओपी विजय मंडल हैं। निर्माण गौरव पटेल का है। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। फिल्म में मुख्य कलाकार कुणाल सिंह, श्रुति राव, आकाश सिंह, संजय पांडेय व बीना पांडेय हैं।




Related Items

  1. खजुराहो फ़िल्म फेस्टिवल में सम्मानित हुई ‘तलाक़ अब नहीं’

  1. ग्लोबल ताज इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल में ‘गुड़हल’ ने झकझोरा

  1. जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'