‘आंखें मिच के’ में एक साथ आए बी प्राक और अक्षरा



भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय गायिका और अभिनेत्री अक्षरा सिंह और बॉलीवुड गायक बी प्राक का एक नया हिंदी-पंजाबी गाना 20 अप्रैल को रिलीज होगा।

गीत ‘आंखें मिच के’ में बी प्राक ने संगीत दिया। गीतकार जानी हैं और अखिल सचदेवा के साथ अक्षरा ने इस गाने को गाया है।

आपको बता दें कि अक्षरा का यह पहला पंजाबी-हिंदी गाना है। अक्षरा इस गाने में बी प्राक के मिले साथ को बेहद खास और अहम मानती हैं।

बकौल अक्षरा, बी प्राक बॉलीवुड में एक बड़ा नाम है, जिनके साथ काम करने का अनुभव भी बेहतरीन रहा।

अक्षरा ने बताया कि बी प्राक और अखिल के साथ काम करना उनके लिए किसी सपने से कम नहीं था।




Related Items

  1. हिंदी उपन्यास की नई आवाज़, असहमति और सृजन पर हुई चर्चा

  1. आगरा में बोगनविलिया को लोकप्रिय करने के होंगे सघन प्रयास

  1. अरविंद अकेला कल्लू का गाना मचा रहा है धमाल