हाल ही में भोजपुरी सुपर गर्ल अक्षरा सिंह नालंदा जिले के करायपरशुराय प्रखंड में दिरीपर गांव गईं, जहां एक वृद्ध महिला कौशल्या देवी और उनकी आठ वर्षीय पोती धर्मशीला कुमार शौचालय में रहने को मजबूर हैं।
अक्षरा ने वहां जाकर हालात का जायजा लिया और फिर उन्हें आर्थिक मदद दी। अक्षरा ने वृद्ध महिला के इस हाल को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि यह घटना रोंगटे खड़े कर देने वाली है।
अक्षरा ने कहा कि उन्हें इस बूढ़ी मां के बारे में जानकारी सोशल मीडिया के जरिये मिली। यह जानकर बेहद दुख हुआ कि एक बूढ़ी मां के पास घर नहीं है और वह इतनी गरीब है कि उनके पास सिर छिपाने को छत तक नहीं है।
आपको बता दें कि भोजपुरी फ़िल्म जगत और म्यूजिक इंडस्ट्री में अक्षरा सिंह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह निजी जीवन में बेहद संवेदनशील और सामाजिक मूल्यों के साथ जीने वाली इंसान भी हैं। यही वजह है कि समय-समय पर वह अपनी सोशल रिस्पांसिबिलिटी का निर्वहन करती रहती हैं।

Related Items
मां यमुना की विशेष आरती में महिला शक्ति को सम्मान
जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'
जल्द आ रही है यश कुमार की ‘रिटर्न टिकट’