मां नर्मदा फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली भोजपुरी फिल्म ‘हम हईं धरती के लाल’ का भव्य मुहूर्त मुंबई में संपन्न हो गया। इस फिल्म में आदित्य मोहन और पूनम दुबे मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म के निर्देशक संजीव लखन पटेल हैं और सह निर्माता भूषण अवजेकर व मगन पासी हैं। फिल्म देशभक्ति की थीम पर आधारित है।
इस मौके पर अभिनेत्री पूनम दुबे ने जहां भोजपुरी इंडस्ट्री की जोड़ी और विवादों पर खुलकर बात की, वहीं, फिल्म के अभिनेता आदित्य मोहन ने भी जोड़ी वाले कंसेप्ट को नकारा और कहा कि एक अच्छा अभिनेता वही है, जो सभी कलाकारों के साथ काम करने में सक्षम हो।
फिल्म ‘हम हईं धरती के लाल’ में आदित्य मोहन और पूनम दुबे के साथ राजेश मिश्रा, करण जी, विकास सिन्हा, मोनू शर्मा और गिरीश शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म के लेखक राजीव पटेल हैं। संगीत मुन्ना दुबे का है। गीत मुन्ना दुबे और सागर परदेसी के हैं। डीओपी हंसमुख राजपूत व समर सिंह ठाकुर हैं। कोरियोग्राफर संतोष सर्वदर्शी हैं।
Related Items
धरती से चांद की दूरी से डेढ़ गुना अधिक दौड़ी आगरा मेट्रो
जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'
गरीबी से संघर्ष में राह दिखाएगी निरहुआ की नई फिल्म