भोजपुरी फ़िल्म 'प्यार तो होना ही था' होगी मार्च में रिलीज



भोजपुरी फिल्म ‘प्यार तो होना ही था' मार्च के महीने में देशभर में रिलीज की जाएगी। पहले चरण में यह फिल्‍म मुंबई और गुजरात में रिलीज होगी। उसके बाद बिहार, झारखंड, यूपी, दिल्‍ली और पंजाब में भी इसे रिलीज किया जाएगा।

मुंबई और गुजरात के सिनेमाघरों में यह फिल्म 5 मार्च को, जबकि बिहार और झारखंड के सिनेमाघरों में यह फिल्‍म 12 मार्च को दस्‍तक देगी। इसी दिन इसे यूपी, दिल्‍ली और पंजाब में भी रिलीज किया जाएगा। फिल्‍म के निर्माता अमित हिंडोचा ने बताया कि कोरोना महामारी की वजह से पूरे एक साल बाद एक बेहतरीन फिल्‍म आपके लिए सिनेमा में होगी।

फिल्म के निर्देशक प्रमोद शास्त्री हैं। फिल्‍म में अरविंद अकेला कल्लू के साथ यामिनी सिंह, कनक यादव, सुशील सिंह, देव सिंह, अनूप अरोरा, समर्थ चतुर्वेदी, बालेश्वर सिंह, रोहित सिंह मटरू, पुष्पा वर्मा, सुधा झा, अशोक शुक्ला, बबलू खान, चंदन कश्यप व दीपक सिंह मुख्य भूमिका में हैं। लेखक एसके चौहान हैं। संगीतकार ओम झा हैं। गीतकार प्यारेलाल यादव कवि, एसके चौहान, सुमित सिंह चन्द्रवंशी व प्रकाश बारूद हैं। छायांकन जगमिंदर सिंह जग्गी, नृत्य कानू मुखर्जी, मारधाड़ दिनेश यादव व कला का जिम्मा महेंद्र सिंह ने संभाला है।




Related Items

  1. खजुराहो फ़िल्म फेस्टिवल में सम्मानित हुई ‘तलाक़ अब नहीं’

  1. ग्लोबल ताज इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल में ‘गुड़हल’ ने झकझोरा

  1. जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'