पवन सिंह की नई फिल्‍म ‘सौतन’ की लंदन में हुई शूटिंग



भोजपुरी सिनेमा के पावर स्‍टार पवन सिंह के लिए लंदन का दौरा बेहद खास रहा। उनकी नई फिल्‍म ‘सौतन’ की शूटिंग लंदन के ऑक्सफ़ोर्ड, कैम्ब्रिज, विंडसर कैसल, ऑक्सफ़ोर्ड स्ट्रीट जैसे मनोरम लोकेशन में हुई है।

निर्माता अभय सिन्‍हा, समीर आफताब और प्रशांत जम्‍मूवाला की इस फिल्‍म में पवन सिंह के साथ मधु शर्मा और सहर अफ्शा नजर आने वाली है।

पवन की यह फ़िल्म यशी फिल्म्स प्रा. लि., जुम्बिया एंटरटेनमेंट प्रस्तुत और प्रैक्टिकल फिल्‍म प्रा. लि. यूके के बैनर तले बन रही है। लाइन प्रोड्यूसर विपुल शर्मा और निर्देशक पराग पाटिल हैं। फ़िल्म 'सौतन' का पोस्टर और ट्रेलर जल्द ही लांच किया जाएगा। फिल्‍म के पीआरओ रंजन सिन्‍हा हैं।

फिल्‍म के बारे अभय सिन्‍हा ने बताया कि हमने अपने लंदन दौरे पर एक से बढ़कर एक फिल्‍मों का निर्माण किया है। उसमें सौतन भी एक है। यह फिल्‍म भी अभी पोस्‍ट प्रोडक्‍शन के फेज में है। कोरोना की महामहारी की वजह से हमारी फिल्‍मों की रिलीज में देर हो सकती है।

फ़िल्म से जुड़े लोगों का कहना है कि फिल्म के गाने और संवाद बेहद सार्थक हैं। फिल्‍म दर्शकों के दिल में उतर जाने वाली है। विशेषकर, यह फिल्‍म महिलाओं को बहुत पसंद आने वाली है।




Related Items

  1. जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'

  1. भोजपुरी सिने अवार्ड्स में दिखा 'माई प्राइड ऑफ भोजपुरी' का जलवा

  1. भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स में अरविंद अकेला व आम्रपाली बने सर्वश्रेष्ठ