दिल छू जाता है पवन सिंह का 'मोहब्बत अब बेचाता'

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह का नया गाना 'मोहब्बत अब बेचाता' सारेगामा हम भोजपुरी पर रिलीज हो गया है। इसमें पवन सिंह के साथ काव्या सिंह चौधरी नज़र आईं हैं।

गाने की शुरुआत पंचायत से होती है, जहां पवन सिंह की एंट्री बेहद शानदार धमाकेदार होती है। इस गाने में पवन सिंह का ‘पावर’ खूब देखने को मिल रहा है।

'मोहब्बत अब बेचाता' गीत अर्जुन अकेला ने लिखा है और संगीत छोटू रावत का है। निर्देशन बिभांशु तिवारी ने किया है। गीत में कमलकांत मिश्रा, जफर खान, संतोष सिंह, अमित सिंह, जुबैर शाह, बंटी सिंह, चंचल ब्रदर्स और शेरा ने भी दी हुई भूमिकाएं निभाई हैं।