पवन सिंह और पायल देव ने मचाया जोरदार धमाल

भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह का पावर एक बार फिर से धमाल मचा रहा है। हम बात कर रहे हैं पवन सिंह के नए गाना 'करंट' की, जो ऑनलाइन व्यूज के मामले में सब को झटका दे रहा है।

इस गाने में एक बार फिर से पवन सिंह, मशहूर संगीतकार पायल देव और कोरियोग्राफर मुदस्सर खान की तिकड़ी ने कमाल कर दिया है। इसे उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इस गाने में पवन सिंह पूरी तरह से बॉलीवुड स्टाइल में नज़र आ रहे हैं।

गाने को मोहसिन शेख और पायल देव ने लिखा है। इसके म्यूजिक वीडियो में साउथ की खूबसूरत अदाकारा राय लक्ष्मी नज़र आई हैं, जिनके साथ पवन की केमेस्ट्री खूब जंच रही है। निर्माण आदित्य देव का है।