निरहुआ और अक्षरा कर रहे हैं रोमांस



भोजपुरी सुपर स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और अभिनेत्री अक्षरा सिंह का रोमांस वाला एक वीडियो एक बार फिर से वायरल हो गया। इस वीडियो में निरहुआ और अक्षरा सिंह एक दूसरे के साथ किसी गाने पर रोमांस करते नज़र आ रहे हैं। ऐसे में उनका यह वीडियो आउट होते ही वायरल होने लगा। इस गाने में उनकी केमेस्ट्री लाजवाब नज़र आ रही है। शायद यही वजह है कि निरहुआ और अक्षरा के फैंस को यह खूब पसंद भी आ रहा है।

दरअसल, यह वीडियो निरहुआ और अक्षरा की आने वाली फिल्म 'सबका बाप अंगूठा छाप' के सेट का है, जिसकी शूटिंग इन दिनों जोर-शोर से चल रही है। इस फ़िल्म का निर्माण बाबा मोशन पिक्चर्स प्रा. लि. कर रही है, जिसके निर्माता प्रदीप के. शर्मा है। सह निर्माता अनिता शर्मा और पद्म सिंह है। इस फ़िल्म को पराग पाटिल निर्देशित कर रहे हैं।

फ़िल्म के सेट से वायरल हो रहे वीडियो पर निरहुआ और अक्षरा ने कहा कि हमारी केमेस्ट्री लोगों को पसन्द आ रही है। यह अच्छी बात है। यह फ़िल्म भी काफी अच्छी है। वहीं, अक्षरा सिंह ने कहा कि यह फ़िल्म बेहद साफ सुथरी है। दर्शक इसे अपने पूरे परिवार के साथ देख पाएंगे।




Related Items

  1. ‘सुपर सीनियर सिटीजंस’ के लिए किरायों में 75 फीसदी छूट की मांग

  1. जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'

  1. गरीबी से संघर्ष में राह दिखाएगी निरहुआ की नई फिल्म