दहेज प्रथा पर आधारित गाना 'लाचार पिता की कहानी' चार मिलियन व्यूज के साथ इन दिनों खूब धूम मचा रहा है। यह गाना दहेज की शिकार एक लड़की के पिता की वेदना को दर्शाता है। यह गाना इतना खूबसूरत है कि यह किसी के भी दिल को छू लेता है।
गीत मे दिखाई गई कहानी के अनुसार, एक पिता अपनी लड़की की शादी के लिए रिश्ता देखने जाता है। लेकिन, वह परेशान तब हो जाता है, जब लड़के के घर वाले खुद तो बेहद निर्धन होते हैं, लेकिन शादी के लिए लंबी-लंबी मांगें रख देते हैं। यह स्थिति दहेज के मामलों की हकीकत बयां करती है। क्या गुजरती है, उस पिता पर जिसके साथ यह होता है। यह देखने लायक है।
आपको बता दें कि इस गीत को आनंद मोहन पांडेय और काजल श्री ने मिलकर गाया है। इस गाने के म्यूजिक वीडियो में आनंद मोहन पांडेय और नेहा सिद्दीकी नज़र आ रही हैं। बोल अमन अलबेला के हैं। संगीत प्रियांशु सिंह का है। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। निर्देशक रंजीत कुमार सिंह और कोरियोग्राफर बब्बू जी हैं।

Related Items
यथार्थ की आंच में तपी हुई है 'पर्दे के पीछे' की हर कहानी...
खुशी के पलों के लिए तरसते लोगों की कहानी है 'इत्ती सी खुशी'
मां-बेटे के प्रेम और वात्सल्य की कहानी है ‘लाडला 2’