मां-बेटे के प्रेम और वात्सल्य की कहानी है ‘लाडला 2’



यशी फिल्म्स प्रा. लि. कृत और अभय सिन्हा निर्मित भोजपुरी फिल्म ‘लाडला 2’ मां-बेटे के प्रेम और वात्सल्य पर आधारित रिश्ते की अभिव्यक्ति की कहानी है।

फिल्म के निर्माता अभय सिन्हा ने बताया कि यह एक सामाजिक और पारिवारिक फिल्म है। फिल्म में सभी कलाकारों ने बेहद शानदार काम किया है। फिल्म दर्शकों को जरूर पसंद आएगी।

फिल्म में खेसारीलाल यादव और माया यादव के साथ मेघा श्री, अमित शुक्ला, अनूप अरोड़ा, एयाज़ खान और रश्मि शर्मा प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म के सह निर्माता अनिल कुमार सिंह और विवेक कुमार हैं। गीतकार अरविन्द तिवारी, विनय निर्मल, सत्या सावरकर और बबुआ विकास हैं। संगीतकार ओम झा हैं। डीओपी वासु हैं। कथा राजन अग्रवाल की है। संवाद विराज मिश्रा के हैं। संकलन जितेंद्र सिंह जीतू का है। फिल्म की कोरियोग्राफी राम शेवक मेवालाल गुप्ता ने की है।




Related Items

  1. यथार्थ की आंच में तपी हुई है 'पर्दे के पीछे' की हर कहानी...

  1. दर्शकों के दिलों पर राज कर रही हैं स्मृति सिन्हा

  1. जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'