खुशी के पलों के लिए तरसते लोगों की कहानी है 'इत्ती सी खुशी'



राजघराना फिल्म्स के बैनर तले बनी फ़िल्म 'इत्ती सी खुशी' एक सम्पूर्ण पारिवारिक और सामाजिक फिल्म है। इसके निर्माता आदित्य कुमार झा और निर्देशक नीरज रणधीर हैं। फिलहाल, फिल्म को गोरखपुर में शूट किया जा रहा है।

फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे अवधेश मिश्रा बताते हैं कि भागदौड़ वाली इस जिन्दगी में ख़ुशी के पल के लिए लोग तरस जाते हैं। ऐसे में यह फिल्म दर्शकों के बीच खुशियों के साथ एक बेहतरीन मनोरंजन देगी।

फ़िल्म में गरिमा अग्रवाल, केके गोस्वामी, देव सिंह, रूपा मिश्रा, मनीष आनंद, राज मौर्या, धनी गुप्ता, खुशबू यादव और अंजलि कुमारी की भी अहम भूमिकाएं हैं। फिल्म में डीओपी जगमिंदर सिंह हुंडल, लेखक प्रवीण चंद्रा, कला सिकंदर विश्वकर्मा और कॉस्ट्यूम बादशाह खान के हैं। गीतकार ब्रज किशोर दुबे, संगीतकार छोटे बाबा और कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी हैं। एडिटर संतोष हड़ावडे, डीआई रोहित सिंह और ईपी कुणाल ठाकुर हैं।




Related Items

  1. यथार्थ की आंच में तपी हुई है 'पर्दे के पीछे' की हर कहानी...

  1. बढ़ते सांस्कृतिक व सामाजिक प्रदूषण पर जताई चिंता

  1. जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'