खेसारीलाल यादव का नया गाना 'नाच के मलकिनी' हुआ सुपरहिट



भोजपुरी स्टार खेसारीलाल यादव का अब तक का सबसे बड़ा गाना 'नाच के मलकिनी' ने रिलीज के साथ ही नया रिकॉर्ड बना दिया है। इस गाने को रिलीज के बाद 24 घंटों में ही तीन मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

खेसारी का यह गाना सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। यह गाना अब तक के सबसे महंगे भोजपुरी गानों में से एक है।

गाने की शुरुआत में हिंदी सिनेमा के दिग्गज राजकुमार के अंदाज में खेसारीलाल यादव ने अपने डायलॉग की शुरुआत की है और उसके बाद जो समां बंधा है, वह देखने लायक है। यह गाना आने वाली पार्टियों में खूब रंग जमाने वाला है। इसमें उनके साथ पाखी हेगड़े और आकांक्षा दुबे भी नज़र आ रही हैं।

इस गाने को खेसारीलाल यादव ने शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है। गाने का संगीत आर्या शर्मा का है। बोल विशाल भारती के हैं। निर्देशन गुंजन सिंह कश्यप का है। पीआरओ रंजन सिन्हा और कोरियोग्राफर लकी विश्वकर्मा हैं। डीओपी वेंकट महेश का है।




Related Items

  1. अरविंद अकेला कल्लू का गाना मचा रहा है धमाल

  1. जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'

  1. श्री राम को समर्पित है मनोज तिवारी का नया गाना