आगरा : रिवर कनेक्ट कैंपेन ने यमुना शुद्धिकरण एवं यमुना आरती स्थल घाट सौंदर्यीकरण के संबंध में मंडलायुक्त को एक ज्ञापन दिया है।
संयोजक बृज खंडेलवाल ने बताया कि रिवर कनेक्ट कैंपेन साल 2014 से निरंतर यमुना आरती सभा का आयोजन कर रहा है। इसमें यमुना बैराज निर्माण, रिवर फ्रंट डेवलपमेंट, तलहटी की सफाई और राष्ट्रीय नदी नीति की मांगों को नियमित रूप से उठाया जाता रहा है।
ज्ञापन भेंट करने वाले सदस्यों में डॉ देवाशीष भट्टाचार्य, गोस्वामी नंदन श्रोत्रिय, पंडित जुगल किशोर, अभिनव व चतुर्भुज तिवारी शामिल थे। सभी सदस्यों ने मंडलायुक्त ऋतु माहेश्वरी से यमुना नदी की स्थिति और इसके संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाने का आग्रह किया।

Related Items
यमुना नदी की तत्काल सफाई की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
नेता हुए गायब, भक्तों ने संभाली यमुना तलहटी की सफाई
बृज क्षेत्र के पवित्र कुंडों के संरक्षण की मांग