आगरा : यमुना आरती स्थल पर रविवार को राष्ट्रीय और प्रदेशीय नेतृत्व को यमुना शुद्धिकरण के वायदे को याद दिलाने के लिए हवन किया गया। इस दौरान आयोजित एक गोष्ठी में अति शीघ्र बैराज निर्माण और डीसिल्टिंग कार्य शुरू किए जाने की मांग की गई।
गोष्ठी में रिवर कनेक्ट कैंपेन के संयोजक बृज खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा सरकार के मंत्री और निर्वाचित प्रतिनिधि अनेक बार यमुना को प्रदूषण मुक्त करने, घाटों का जीर्णोधार, सफाई तथा रिवर फ्रंट को अतिक्रमण मुक्त करने के आश्वासन दे चुके हैं, लेकिन एक भी ठोस कदम उठाने में असफल ही रहे हैं।
आयोजन में डॉ. देवाशीष भट्टाचार्य, डॉ. चंद्रकांत त्रिपाठी, चतुर्भुज तिवारी, निधि पाठक, दीपक राजपूत, शशिकांत उपाध्याय, पद्मिनी अय्यर, डॉ. मुकुल पांड्या, गोस्वामी नंदन श्रोत्रिय, माया त्रिपाठी व राज कुमार माहेश्वरी ने भाग लिया। हवन राहुल राज ने विधि विधान से संपन्न कराया।

Related Items
यमुना नदी की तत्काल सफाई की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
नेता हुए गायब, भक्तों ने संभाली यमुना तलहटी की सफाई
यमुना नदी संरक्षण के लिए तत्काल उपचारात्मक उपायों की मांग