आगरा : आगरा नगर निगम द्वारा पहली बार सर्वसम्मति से यमुना बैराज पर प्रस्ताव पारित करने के लिए यमुना आरती स्थल पर रविवार शाम एक विशेष आरती सभा में रिवर कनेक्ट कैंपेन के सदस्यों ने मंडलायुक्त और नगरायुक्त को धन्यवाद दिया।
यमुना भक्तों ने उम्मीद जाहिर की कि सभी विभागों से अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलने के बाद अब प्रदेश सरकार यमुना बैराज का निर्माण शीघ्र शुरू करेगी। यदि कोई अड़चन है तो वह है राजनैतिक इच्छाशक्ति की। उम्मीद है कि आगरा के विधायक और सांसद बैराज के मुद्दे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर जल्द से जल्द हरी झंडी दिखवाने का प्रयास करेंगे।
रिवर कनेक्ट कैंपेन के संयोजक बृज खंडेलवाल ने बताया कि नगर निगम यमुना आरती स्थल क्षेत्र में सौंदर्यीकरण करेगा और आवश्यक सुविधाएं भी मुहैय्या कराएगा। यमुना की तलहटी की सफाई हो चुकी है और वॉल पेंटिंग का कार्य जारी है। शीघ्र ही कुछ सामाजिक आयोजन भी होंगे।
‘धन्यवाद आगरा नगर निगम' सभा में चतुर्भुज तिवारी, राजीव गुप्ता, डॉ मुकुल पांड्या, डॉ देवाशीष भट्टाचार्य, दीपक राजपूत, डॉ हरेंद्र गुप्ता, पद्मिनी अय्यर, पंडित जुगल किशोर, गोस्वामी नंदन श्रोत्रिय व डॉ चंद्रकांत त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

Related Items
यमुना नदी की तत्काल सफाई की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
नेता हुए गायब, भक्तों ने संभाली यमुना तलहटी की सफाई
आगरा को मिले वैश्विक धरोहर शहर का दर्जा