टेलीविजन का सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो ‘स्मार्ट जोड़ी’ खत्म करने के बाद विक्रांत सिंह राजपूत एक बार फिर से भोजपुरी सिनेमा में सक्रिय हो गए हैं। फ़िल्म ‘तूतू – मैंमैं’ की शूटिंग खत्म कर अब वह निर्माता समीर आफताब की फ़िल्म ‘बाप रे बाप’ कर रहे हैं।
विक्रांत सिंह राजपूत एक विशुद्ध अभिनेता हैं, जिनका जलवा जितना फिल्मों में है, उतना ही टेलीविजन इंडस्ट्री में भी है। साथ ही वह वेब सीरीज भी कर चुके हैं। ऐसे में उनका मानना है कि वह दमदार कहानी वाली फिल्में ही करेंगे।
फ़िल्म ‘बाप रे बाप’ में उनके साथ यामिनी सिंह भी होंगी। फ़िल्म के बारे में कहा जा रहा है कि यह बेहद शानदार परिवारिक फ़िल्म है। इसका निर्माण भव्य पैमाने पर किया गया है।

Related Items
आगरा में बोगनविलिया को लोकप्रिय करने के होंगे सघन प्रयास
जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'
भोजपुरी सिने अवार्ड्स में दिखा 'माई प्राइड ऑफ भोजपुरी' का जलवा