गोमती देवी पुरस्कार एवं काशी रत्न सम्मान से सम्मानित होंगी 18 हस्तियां



वाराणसी : नवभारत निर्माण समिति के तत्वावधान में समाजसेविका स्व. गोमती देवी के आदर्शों और आकांक्षाओं की स्मृति को संजोए रखने के लिए 23 अप्रैल को रुद्राक्ष इंटरनेशनल कोआपरेशन तथा कन्वेंशन सेंटर में गोमती देवी स्मृति समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

आयोजन में विभिन्न साहित्यिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही विविध क्षेत्रों, विधाओं-अनुशासनों के चयनित सात मूर्द्धन्य लोगों के योगदानों, उपलब्धियों को ‘गोमती देवी उत्कृष्टता पुरस्कार’ प्रदान किया जाएगा। साथ ही, काशी व पूर्वांचल की 11 महान विभूतियों को काशी से जुड़कर, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके योगदान के लिए ‘काशी रत्न सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा।

गोमती देवी उत्कृष्टता पुरस्कार 2022 के लिए चयनित हस्तियों में प्रो. डॉ. सीमा सिंह, पद्मश्री चंद्रशेखर सिंह, डॉ. एके अग्रवाल, विकास वैभव, विशेष भृगुवंशी, सुतापा सान्याल व प्रो. डॉ. कीर्ति सिंह शामिल हैं। जबकि, प्रो. राजेश्वर आचार्य, प्रो. डॉ. विधि नागर, प्रो. एनके दुबे, डॉ. नंदिता शास्त्री, डॉ. केवीपी सिंह, अशोक कुमार गुप्ता, गौरी शंकर सिंह, प्रो. उपेंद्र नाथ पाण्डेय, प्रदीप श्रीवास्तव, सनातनी रामानंद व डॉ. दीप्ति सिंह को काशी रत्न सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।




Related Items

  1. उस्ताद अमजद अली खान को मिला ‘सरोद ऋषि’ सम्मान

  1. रघुनाथांजलि संगीत समारोह में गूंजी स्वर लहरियां

  1. आचार्य त्रिगुणातीत जैमिनि का ‘बृज विभूति अलंकरण’ से सम्मान