एक सुहागन द्वारा अपनी पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए किए जाने वाले निर्जला व्रत तीज को संगीत के माध्यम से ख़ास बनाने लिए संगीत कंपनी विजय लक्ष्मी भोजपुरी ट्यून ने खास तैयारी के तहत एक से बढ़कर एक तीन तीज विशेष गीत रिलीज किए हैं।
ये तीन नए गाने ‘तीज व्रत कथा’, ‘तीज के बरतिया’ और ‘रखिहे अमर मोर सुहाग’ हैं। तीनों गाने एकदूसरे से बिल्कुल अलग और भक्ति से ओतप्रोत कर देने वाले हैं।
गाना ‘तीज व्रत कथा’ तीज के महत्व को बताता है। इसे आनंद मोहन पांडेय ने गाया है। गीत अमन अलबेला का है। संगीत लार्ड जी का है। डीओपी रंजीत कुमार सिंह हैं। कलाकार आनंद मोहन पांडेय, नेहा सिद्दीकी, ऐश्वर्या झा, निशा तिवारी व अन्य हैं।
दूसरा गाना ‘रखिहे अमर मोर सुहाग’ को अंजली भारती ने गाया है। इस गाने में हरितालिका तीज व्रत को लेकर अपने पति के लिए अमरत्व की कामना व बाबा भोलेनाथ की महिमा की गई है। इस गाने में नेहा सिद्दीकी, ऐश्वर्या झा और इनायत मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं। गीत तरुण पांडेय का है और संगीत लॉर्ड जी का है। डीओपी विजय कुमार और एडिटर संतोष यादव हैं।
तीसरे गीत ‘तीज के बरतिया’ को नीतू श्री ने गाया है और लिखा है अमन अलबेला ने। संगीत शिशिर पांडेय का है। नेहा सिद्दीकी के साथ ऐश्वर्या झा, प्रियंका, कंचन और रूपा सिंह इस गाने में नजर आ रही हैं। सिनेमेटोग्राफर रंजीत कुमार सिंह और कोरियोग्राफर बब्बू जी हैं।

Related Items
“काव्य भाषा का संगीत है और संगीत ध्वनि का काव्य”
रघुनाथांजलि संगीत समारोह में गूंजी स्वर लहरियां
घर के बगीचे में उगाई साढ़े तीन फुट लंबी लौकी