अरविंद अकेला को मिला सरस सलिल भोजपुरी सम्मान



सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड 2022 में युवा दिलों की धड़कन अरविंद अकेला कल्लू को साल 2021 में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड मिला। उन्हें यह अवार्ड उनकी फिल्म 'प्यार तो होना ही था' के लिए मिला है।

कल्लू ने बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिलने के बाद अपने फेसबुक पेज से लिखा कि सब्र का फल मीठा होता हैं और पुरस्कार हमेशा कलाकार का मनोबल बढ़ाता है। कल्लू ने यह अवार्ड अपने पिता को समर्पित किया है।

कल्लू आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उनका एक अलग फैन बेस है, जो उन्हें खूब प्यार करता है। उनके गाने भी दर्शकों को खूब पसंद आते हैं। यही वजह है कि वह युवाओं के दिलों पर राज करते हैं।




Related Items

  1. मां यमुना की विशेष आरती में महिला शक्ति को सम्मान

  1. उस्ताद अमजद अली खान को मिला ‘सरोद ऋषि’ सम्मान

  1. आचार्य त्रिगुणातीत जैमिनि का ‘बृज विभूति अलंकरण’ से सम्मान