पवन सिंह और स्मृति सिन्हा के होली गीत ने मचाया धमाल

होली तकरीबन अब कुछ दिन ही दूर है। ऐसे में भोजपुरी संगीत प्रेमियों के लिए होली स्पेशल गाने का इंतज़ार अब खत्म हो गया है। पवन सिंह का एक जबरदस्त होली गाना 'व्हाइट व्हाइट लहंगा' रिलीज के साथ ही लोकप्रियता की रफ्तार पकड़ चुका है। यह गाना शुभ लाभ फिल्म्स के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है।

इस गाने में पवन का दम तो दिख ही रहा है, लेकिन लंबे समय बाद लोकप्रिय अभिनेत्री स्मृति सिन्हा का जलवा भी गाने में खूब देखने को मिल रहा है। इस गाने में दोनों की केमेस्ट्री खूब पसंद की जा रही है। दर्शकों को यह गाना खूब भा रहा है।

आपको बता दें कि होली पर पवन सिंह के गाने का इंतजार उनके करोड़ों फैन्स को बेसब्री से होता है। बीते कुछ सालों में वह होली को लेकर हिंदी गाने भी लेकर आ चुके हैं, जो काफी लोकप्रिय भी रहे। इस साल नए अंदाज में वह एक बार फिर से होली के रंग को अपने स्टाइल में लेकर आए हैं।

इस गीत के गीतकार अजय बचन और संगीतकार छोटू राउत हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। कोरियोग्राफर सुमित कुमार हैं।

Related Items

  1. जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'

  1. भोजपुरी सिने अवार्ड्स में दिखा 'माई प्राइड ऑफ भोजपुरी' का जलवा

  1. भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स में अरविंद अकेला व आम्रपाली बने सर्वश्रेष्ठ