सामाजिक और पारिवारिक मानदंडों के इर्द-गिर्द है ‘मंडप’ की कहानी



एसआरके म्यूजिक के बैनर के तहत निर्मित और सांसद सह अभिनेता दिनेशलाल यादव निरहुआ व अभिनेत्री आम्रपाली दुबे अभिनीत भोजपुरी फिल्म ‘मंडप’ की कहानी सामाजिक और पारिवारिक मानदंडों के इर्द-गिर्द होने वाली है।

आनंद सिंह द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक विशुद्ध भोजपुरी घर-परिवार की कहानी है। यह एक बड़े कैनवास की फिल्म है। फिल्म को लेकर निरहुआ ने कहा कि दर्शकों को यह फिल्म बहुत पसंद आने वाली है।

फिल्म की सह निर्माता शर्मिला आर सिंह ने बताया कि संवाद से लेकर गीत-संगीत तक बहुत अच्छे बने हैं। संगीतकार ओम झा हैं। गीतकार प्यारेलाल यादव, अरविन्द तिवारी व उमा लाल यादव हैं। लेखक मनोज पांडे हैं। डीओपी साहिल जे अंसारी हैं। नृत्य कानू मुखर्जी का है। कला राजीव शर्मा और संकलन जितेंद्र सिंह जीतू ने किया है।




Related Items

  1. यथार्थ की आंच में तपी हुई है 'पर्दे के पीछे' की हर कहानी...

  1. बढ़ते सांस्कृतिक व सामाजिक प्रदूषण पर जताई चिंता

  1. खुशी के पलों के लिए तरसते लोगों की कहानी है 'इत्ती सी खुशी'