उन्नाव में चल रही है भोजपुरी फिल्म 'मझधार' की शूटिंग

मशहूर कॉमेडियन मनोज टाइगर निर्देशित फ़िल्म 'मझधार' की शूटिंग इन दिनों जोर-शोर से लखनऊ और उन्नाव में चल रही है।

मनोज टाइगर की पहचान बेहद संजीदा कलाकार की रही है, जो इस फ़िल्म में कैमरे के पीछे से अपनी निर्देशन कला को प्रस्तुत कर रहे हैं। वह बताते हैं कि आने वाले दिनों में उनकी कंपनी 8-10 फिल्मों का निर्माण करेगी। ये सभी फिल्में अलग-अलग विषयों पर आधारित हैं।

मनोज ने बताया कि उनके छोटे भाई आलोक निर्माण में उनका साथ निभा रहे हैं। साथ ही, जयकांत व फिरोज खान जैसे कई अन्य उनके पुराने साथी इस फिल्म में उनकी कई तरह से सहायता कर रहे हैं। लखनऊ के कई स्थानीय कलाकारों को भी इस फिल्म में मौका दिया जा रहा है। संगीत मुन्ना दुबे का है और गीत राजेश मिश्रा और कवि जी ने लिखे हैं।

फ़िल्म में कुणाल सिंह, पाखी हेगड़े, सुशील सिंह व विक्रांत सिंह राजपूत मुख्य भूमिका में हैं।