वर्ल्ड वाइड फ़िल्म प्रोडक्शन की रत्नाकर कुमार प्रस्तुत भोजपुरी फ़िल्म 'लव विवाह.Com’ 13 मई को रिलीज होगी।
फ़िल्म में प्रदीप पांडेय चिंटू और आम्रपाली दुबे की मुख्य भूमिकाएं हैं। इसे अनंजय रघुराज ने निर्देशित किया है। इस फिल्म के साथ अनंजय पहली बार निर्देशन में हाथ आजमा रहे हैं।
फ़िल्म के सह निर्माता पदम् सिंह हैं। पटकथा राकेश तिवारी, संगीत रजनीश मिश्रा और गीत श्याम देहाती, राजेश मिश्रा व आजाद सिंह का है। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। एक्शन दिलीप यादव, कोरियोग्राफी कानू मुखर्जी और डीओपी बासु का हैं।

Related Items
खजुराहो फ़िल्म फेस्टिवल में सम्मानित हुई ‘तलाक़ अब नहीं’
ग्लोबल ताज इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल में ‘गुड़हल’ ने झकझोरा
जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'