सामाजिक संदेश देने वाली एक बेहतरीन फिल्म है 'लवविवाह.कॉम'



आम्रपाली दुबे और प्रदीप पांडेय चिंटू की फ़िल्म 'लवविवाह.कॉम' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के एक गाने में काजल राघवानी की मौजूदगी भी खास है।

रत्नाकर कुमार प्रस्तुत वर्ल्ड वाइड प्रोडक्शन की फ़िल्म 'लवविवाह.कॉम' को अनंजय रघुराज ने निर्देशित किया है। इससे पहले भी अनंजय कई सफल फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं।

फ़िल्म की कहानी एक मेडिकल स्टूडेंट्स की है। कॉलेज में उसे अपनी सीनियर छात्रा से प्रेम हो जाता है। इस दरम्यान उनकी नोंकझोंक गुदगुदाने वाली है। फिर, ट्विस्ट आता है चिंटू के भाई के फोन कॉल के बाद और यहां से शुरू हो जाता है संघर्ष। रघुराज बताते हैं कि यह एक बेहतरीन सामाजिक फ़िल्म है। फिल्म के गीत, संगीत, संवाद, एक्शन व स्क्रीनप्ले सभी काफी सहज हैं।

फ़िल्म के निर्माता प्रदीप सिंह, प्रतीक सिंह और कोमल हैं। सह निर्माता पद्म सिंह हैं। संगीत रजनीश मिश्रा का है और गीत श्याम देहाती, राजेश मिश्रा और आज़ाद सिंह के हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा है। डीओपी बासु, एक्शन दिलीप यादव और कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी हैं। फ़िल्म में अमित शुक्ला, संदीप यादव, करण पांडेय, संजय यादव और ज्योति पांडेय भी नज़र आएंगे।




Related Items

  1. बढ़ते सांस्कृतिक व सामाजिक प्रदूषण पर जताई चिंता

  1. जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'

  1. गरीबी से संघर्ष में राह दिखाएगी निरहुआ की नई फिल्म