खेसारीलाल का नया गाना ‘गणपति बप्पा गजबे राउर पप्पा’ हुआ रिलीज



सावन के महीने में भोजपुरी स्‍टार खेसारीलाल यादव का एक नया गाना रिलीज किया गया है। यह नया गाना है ‘गणपति बप्पा गजबे राउर पप्पा’।

बता दें कि खेसारीलाल के सावन स्‍पेशल गानों की मांग दर्शकों के बीच खूब रही है। उनके गानों का इंतजार लोगों को बेसब्री से होता है। ऐसे में यह गाना उनके प्रशंसकों को खूब भा रहा है।

यह गाना भगवान शिव को समर्पित है। खेसारीलाल यादव ने इस गाने को लेकर बताया कि भोले बाबा की भक्ति में यह गाना बेहद खास है। पहली बार वह सावन गीत में विघ्‍नहर्ता गणपति बाबा को भी लेकर आए हैं।

गाने को प्रभुनाथ विष्‍णुपुरी ने लिखा है। संगीत आर्या शर्मा का हैं। पीआरओ रंजन सिन्‍हा हैं। गाने के वीडियो एडिटर आशीष सत्‍यार्थी हैं।




Related Items

  1. अरविंद अकेला कल्लू का गाना मचा रहा है धमाल

  1. जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'

  1. श्री राम को समर्पित है मनोज तिवारी का नया गाना