भोजपुरी पर्दे पर छाने को तैयार आगरा की खूबसूरत काव्या सिंह

भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री में जल्द ही एक खूबसूरत एक्ट्रेस का जलवा चलने वाला है। इनका नाम काव्या सिंह है। काव्या अब तक साउथ और हिंदी फिल्मों से अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुकी हैं और अब भोजपुरी फिल्म उद्योग में छाने को तैयार हैं।

आगरा की रहने वाली काव्या ने पवन सिंह के साथ अभी हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो 'मोहब्बत अब बेचाता बाज़ार में' से भोजपुरी इंडस्ट्री में एंट्री मारी है। यह भोजपुरी का यह पहला ऐसा म्यूजिक वीडियो था जिसमें गाने के साथ एक कहानी भी है। इसमें काव्या के किरदार को खूब सराहा गया।

काव्या जल्दी ही निर्माता प्रदीप शर्मा और निर्देशक पराग पाटिल की फिल्म ‘आशिकी’ में खेसारीलाल यादव के साथ नजर आएंगी। काव्या सिंह कहती हैं कि वह अब तक के अपने काम से खुश और उत्साहित हैं।




Related Items

  1. आगरा को ‘विरासत नगर’ घोषित करने की मांग

  1. आगरा को मिले वैश्विक धरोहर शहर का दर्जा

  1. आगरा में पतंगबाजी के जरिये व्यक्त की यमुना व्यथा