गोविंदा के नए गाने 'टन टना टन' ने मचा दिया धमाल



बॉलीवुड में दो दशकों से ज्यादा राज करने वाले सुपरस्टार गोविंदा का जादू आज भी दर्शकों के बीच बरकरार है। इसलिए जब उनका नया गाना 'टन टना टन' रिलीज हुआ, तो इसका जलवा भी देशभर में खूब देखने को मिल रहा है।

गोविंदा के इस गाने से नई पीढ़ी काफी प्रभावित नज़र आ रही है। गाने में मीका सिंह की आवाज है और गोविंदा को इस गाने पर जमकर नचाया है गणेश आचार्य ने। गोविंदा और गणेश आचार्य पहले भी साथ काम कर चुके हैं और इस बार इस गाने में वे डांस के नए फॉर्मूले के साथ आए हैं।

गोविंदा का यह गाना उनके अपने यूट्यूब चैनल 'गोविंदा रोयाल्स' से रिलीज हुआ है। इस चैनल पर वह लगातार अपने डांस वीडियो शेयर कर रहे हैं। इन वीडियो में कभी वह खुद गायन भी करते हैं और फैन्स का दिल जीतते हैं। इसी क्रम में उनका यह नया गाना एक बार फिर से चर्चा में है।

गोविंदा के इस वीडियो को फैंस से जमकर प्यार मिल रहा है। देखते ही देखते गोविंदा का यह वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है। फैंस जमकर गोविंदा के इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं और उनके डांस, स्टाइल, एक्शन सबकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।




Related Items

  1. अरविंद अकेला कल्लू का गाना मचा रहा है धमाल

  1. राकेश मिश्रा के नए गीत ‘झलकता’ ने मचाया धमाल

  1. नीलकमल सिंह के नए गाने ने कर दिया है जादू