डॉ. रजनीश को मिला इंडियाज बेस्ट डॉक्टर्स अवार्ड



आगरा : होम्योपैथी के क्षेत्र में आगरा के वरिष्ठ डॉ. रजनीश अग्रवाल को ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन होम्योपैथी मेडिसिन’ के खिताब से नवाजा गया है। डॉ. रजनीश को यह अवार्ड बॉलीवुड अभिनेत्री मंदिरा बेदी ने प्रदान किया।

डॉ. रजनीश अग्रवाल होम्योपैथी जगत में जाना पहचाना नाम हैं। 30 वर्षों से चिकित्सा की सेवाएं दे रहे डॉ. रजनीश ने रसौली, डायबिटीज, ल्यूकेरिया, गठिया, बांझपन व एंजायटी जैसे जटिल रोगों से पीड़ित हज़ारों रोगियों को ठीक किया है।

डॉ. रजनीश कहते हैं कि होम्योपैथी रोग को जड़ से खत्म करता है। आजकल के समय में लोगों में धैर्य की कमी है, इसलिए, लोगों में होम्योपैथी के प्रति जागरूकता कम है।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री एवं सांसद आगरा एसपी सिंह बघेल, मेयर नवीन जैन, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. विनीश जैन, डॉ. अनुकूल जैन व ज्योतिषाचार्य उषा पारीक ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।




Related Items

  1. आगरा को मिले वैश्विक धरोहर शहर का दर्जा

  1. आगरा में पतंगबाजी के जरिये व्यक्त की यमुना व्यथा

  1. धरती से चांद की दूरी से डेढ़ गुना अधिक दौड़ी आगरा मेट्रो