आगरा : ग्रूम एंड ग्लैम ताजनगरी में पर्यटन उद्योग के साथ होटल व्यवसाय को पंख लगाने का प्रयास करेगा। ‘दीदार-ए-आगरा’ कैलेन्डर 2022 में फैशन व इतिहास का खूबसूरत फ्यूजन उन ऐतिहासिक इमारतों पर चढ़ी समय की धूल की परतों को हटाने की कोशिश होगी, जहां कभी पर्यटकों का मेला लगा रहता था। उद्देश्य पर्यटकों तक ताजनगरी की प्रसिद्ध बेहतरीन इमारतों की खासियत को पहुंचाकर यहां रुकने के लिए प्रेरित करना है, जिससे पर्यटन उद्योग के साथ-साथ होटल व्यवसाय को भी बढ़ावा मिले।
यमुना किनारा स्थित देसी कैफे में आयोजित पोस्टर विमोचन कार्यक्रम के दौरान यह जानकारी ग्रूम एंड ग्लैम की संस्थापिका पीएस गीत व निदेशक रोबिन शर्मा ने दी। अम्बर एडवरटाइजर्स के अमित खत्री ने बताया कि इसके लिए आगरा शहर की 12 ऐतिहासिक इमारतों को चुना गया है। इन इमारतों में ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, सिकन्दरा, एत्माद्दौला, हेसिंग्स टॉम, चीनी का रोजा, मरियम टॉम, बत्तिस खम्भा, जसवन्त सिंह की छतरी, पंचमहल व जोधाबाई का रोजा शामिल हैं।
आयोजन के तहत ताजनगरी व दिल्ली की मॉडल के साथ फोटो शूट कर उन्हें एक खास अंदाज में पेश किया जाएगा। इसमें कुछ जाने-माने चेहरों के साथ नए चेहरे भी होंगे। मॉडल में मुख्य रूप से मिस गोल्ड नार्थ इंडिया नैना स्वामी, दिल्ली की मॉल में शिवानी शर्मा, कशिश गंगवानी, अनमोल, नयन कालरा व श्रुति वशिष्ठ होंगी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से आशीष भाटिया, अमित जैसवाल, मनीष अलवेजा, जितेन्द्र भोजवानी, पंकज विकल, सृजन मित्तल, पंकज शर्मा, सुदर्शन दुआ, सलीम जब्वाल, महेश धाकड़, रोहित कत्याल, अमित गोयल व हिना कदम आदि उपस्थित थे।

Related Items
आगरा को मिले वैश्विक धरोहर शहर का दर्जा
आगरा में पतंगबाजी के जरिये व्यक्त की यमुना व्यथा
धरती से चांद की दूरी से डेढ़ गुना अधिक दौड़ी आगरा मेट्रो