आगरा : वर्ष 2007 में जन्मे बच्चे कोविड के विरुद्ध टीकाकरण करा सकते हैं चाहें उनकी उम्र 15 वर्ष से कम क्यों न हो और इन सभी बच्चों को शीघ्रता से टीकाकरण कराना चाहिए। यह अपील आगरा डेवलपमेन्ट फाउन्डेशन के सचिव एवं वरिष्ठ अधिवक्ता केसी जैन द्वारा की गई।
अधिवक्ता जैन ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा बच्चों के टीकाकरण के सम्बन्ध में जो निर्देश जारी किए गए हैं, उनके अनुसार वर्ष 2007 में जन्मे सभी बच्चे टीकाकरण के लिए सुपात्र हैं। जारी किए गए निर्देश में उम्र को आधार नहीं बनाया गया है, बल्कि जन्म के वर्ष को आधार बनाया गया है। इस प्रकार 15 वर्ष से छोटे बच्चे भी जिनका जन्म वर्ष 2007 में हुआ हो, टीकाकरण करा सकते हैं।
किशोरों का टीकाकरण इसलिए भी जरूरी हो गया है क्योंकि कोरोना की तीसरी लहर में डेल्टा वेरिऐंट का भी संक्रमण पाया गया है और उससे बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी है। किशोरों के टीकाकरण की धीमी गति पर भी चिंता व्यक्त करते हुए जैन ने कहा कि अब अभिवावकों को बिना किसी देरी के किशोरों का टीकाकरण तुरन्त कराना चाहिए।

Related Items
आगरा को ‘विरासत नगर’ घोषित करने की मांग
आगरा को मिले वैश्विक धरोहर शहर का दर्जा
आगरा में पतंगबाजी के जरिये व्यक्त की यमुना व्यथा