निर्देशक रजनीश मिश्रा और सुपर स्टार खेसारीलाल यादव की जोड़ी एक बार फिर से भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने को तैयार है। इनकी नई फ़िल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके' का फर्स्ट लुक आउट हो चुका है। फ़िल्म के निर्माता अभय सिन्हा, शिवांशु पांडेय और निशांत उज्ज्वल हैं। इस फ़िल्म का निर्माण यशी फिल्म्स और नेबुला फिल्म्स लिमिटेड ने मिलकर किया है। इस फ़िल्म में खेसारीलाल यादव के साथ साउथ की खूबसूरत अदाकारा सहर अफ़सा नज़र आने वाली हैं।
फ़िल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके' साफ सुथरी और एक रोमांटिक फिल्म है। इसे लंदन के शानदार लोकेशन, ऑक्सफ़ोर्ड, हावर्ड, कैम्ब्रिज, लंदन आई, लंदन ब्रिज, विंडसर पैलेश, लंदन सेंट्रल पर शूट किया गया है। यह फ़िल्म के पोस्टर में नज़र भी आ रहा है। फ़िल्म में संगीतकार, लेखक और निर्देशक रजनीश मिश्रा ने दावा किया कि उनकी यह फ़िल्म भोजपुरी में रोमांटिक फिल्मों के लिए ट्रेंड सेट करेगी। फ़िल्म में दर्शकों को नयापन लगेगा।
फ़िल्म के गीतकार रजनीश मिश्रा खुद हैं, जिनके साथ प्यारे लाल यादव और आशुतोष तिवारी ने भी फ़िल्म के लिए कुछ गीत लिखे हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा और सर्वेश कश्यप हैं। कोरियोग्राफर रिकी गुप्ता हैं। आर्ट अनिल कुमार सिंह का है। डीओपी महेश शर्मा हैं।

Related Items
खजुराहो फ़िल्म फेस्टिवल में सम्मानित हुई ‘तलाक़ अब नहीं’
ग्लोबल ताज इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल में ‘गुड़हल’ ने झकझोरा
‘सुपर सीनियर सिटीजंस’ के लिए किरायों में 75 फीसदी छूट की मांग