आगरा : जुलाई माह में बारिश के पानी से बर्बाद हो चुके कैस्पर्स होम के लिए अब मदद के हाथ आगे बढ़ रहे हैं। इसी क्रम में लॉयन्स क्लब ऑफ आगरा यशकीर्ति द्वारा स्ट्रीट डॉग के लिए आवश्यक दवाएं व खाने की सामग्री उपलब्ध कराई गई। इसमें दलिया, चावल, कम्बल, दवाएं, हीटर, मिल्क पाउडर आदि प्रदान किए गए।
लॉयन्स क्लब ऑफ आगरा यश कीर्ति की अध्यक्ष रोमा सिंह व सचिव प्रतिमा राना ने आमजन को देसी श्वानों को पालने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि लाखों की कीमत देकर विदेश नस्ल के श्वान पालने से बेहतर है कि हम बेसहारा सड़कों पर रहने वाले देसी श्वानों की देखभाल करें। उन्होंने इस नेक कार्य में अन्य संस्थाओं को भी सहयोग के लिए अपील की।
कैस्पर्स होम की चेयरपर्सन विनीता अरोरा ने कहा कि नगर निगम द्वारा कान्हा उपवन गौशाला के पास दी गईं जगह में पानी भरने से पूरा शैल्टर होम बर्बाद हो गया था। इसे अब पुराने स्थान हाथरस रोड मौजा पोइया पर शिफ्ट कर दिया गया है। इसमें लगभग 72 स्ट्रीट डॉग हैं।
इस अवसर पर क्लब की कोषाध्यक्ष रजनी सिंघल, सीमा महाजन, सरोज गालव, ज्योति, सपना दास, अंजनी, हिना व सीमा महाजन आदि उपस्थित थीं।

Related Items
आगरा को मिले वैश्विक धरोहर शहर का दर्जा
आगरा में पतंगबाजी के जरिये व्यक्त की यमुना व्यथा
धरती से चांद की दूरी से डेढ़ गुना अधिक दौड़ी आगरा मेट्रो