ताजनगरी में 29 अप्रैल से होगी तीन दिवसीय कार रैली



आगरा : उप्र पर्यटन एवं मोटर स्पोर्ट्स क्लब आगरा के संयुक्त तत्वावधान में ‘द आगरा ताज कार रैली’ का आयोजन 29 अप्रैल से 1 मई तक किया जा रहा है।

कोयम्बटूर के जाने-माने रैली नेवीगेटर मुस्तफा भी इस बार प्रतिभागी बन रहे हैं। दुबई से भी कई प्रतिभागी भाग लेने के लिए आ रहे हैं। प्रोफेशनल कैटेगरी में कुल पुरस्कार राशि दो लाख रुपये है। इण्डियन ऑयल कारपोरेशन इस रैली को प्रायोजित कर रहा है। पुरस्कार वितरण के लिए सात बार के राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा विजेता मूसा शरीफ आएंगे। इस बार इलेक्ट्रॉनिक ट्रेकिंग व टाइमिंग का उपयोग किया जाएगा। रैली के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराया जा सकता है।

इस संबंध में आयोजित प्रेसवार्ता में अंजनी कुमार, हरविजय सिंह बहिया, राजीव गुप्ता, राममोहन कपूर, प्रशांत जैन, अतुल्य कक्कड़, हेमन्त जैन, अर्पित अग्रवाल, गौरव सुखवानी, अमित मित्तल, करन अग्रवाल, सुदेव बरार व रचित अग्रवाल आदि उपस्थित थे।




Related Items

  1. आगरा को मिले वैश्विक धरोहर शहर का दर्जा

  1. आगरा में पतंगबाजी के जरिये व्यक्त की यमुना व्यथा

  1. धरती से चांद की दूरी से डेढ़ गुना अधिक दौड़ी आगरा मेट्रो