अक्षरा सिंह का नया गाना मचा रहा है धूम



भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का नया गाना 'फलनवा के बेटा सपनवा में आता है-2' लगातार धमाल मचा रहा है। इससे पहले, भोजपुरी गाने 'फलनवा के बेटा सपनवा में आता है' की लोकप्रियता को देखते हुए अक्षरा सिंह ने इसका दूसरा भाग रिलीज किया है। इस गाने को यूट्यूब पर रिलीज किया गया है।

इस गाने का संगीत प्रियांशु सिंह ने दिया है जबकि गाने को लिखा है शिवम पंडित ने। सोशल मीडिया पर भी इसकी वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है।

गीत के वीडियो में अक्षरा सिंह बेहद शानदार लुक में नजर आ रही हैं। उनके ग्लैमरस अंदाज को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो में उन्होंने बेहतरीन डांस भी किया है।




Related Items

  1. अरविंद अकेला कल्लू का गाना मचा रहा है धमाल

  1. जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'

  1. श्री राम को समर्पित है मनोज तिवारी का नया गाना