आगरा को हवाई मार्ग द्वारा प्रमुख पर्यटन केंद्रों से जोड़ने की मांग

आगरा : बृज मंडल हेरिटेज कंजर्वेशन सोसायटी ने आगरा शहर को देश के तमाम प्रमुख पर्यटन केंद्रों से हवाई मार्ग द्वारा जोड़ने की मांग की है।

प्रधानमंत्री को उनकी नवंबर 2013 की जनसभा में किए गए वायदे को याद दिलाते हुए संगठन के संयोजक बृज खंडेलवाल ने आगरा को मैसूर, अयोध्या, गोवा, पुरी, उदयपुर, हैदराबाद, वाराणसी और बुद्ध गया आदि प्रमुख पर्यटन केंद्रों से जोड़ने की जरूरत बताते हुए कहा कि इससे पर्यटन उद्योग को नई ऊंचाई मिलेगी। देश की सांस्कृतिक विरासतों की ग्लोबल मार्केटिंग को भी इससे बल मिलेगा।

इस संबंध में जारी एक ज्ञापन में मांग की गई है कि आगरावासियों की इस लंबित मांग को शीघ्र स्वीकार किया जाए और आर्थिक विकास की प्रक्रिया को गति दी जाए।

मौजूदा समय में पर्यटकों का काफी समय ट्रेन या सड़क यात्रा करने में बर्बाद होता है। यदि इस समय को बचाया जा सके तो शहर में ‘नाइट स्टे’ बढ़ेगा और इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को फायदा होगा।




Related Items

  1. आगरा को ‘विरासत नगर’ घोषित करने की मांग

  1. आगरा को मिले वैश्विक धरोहर शहर का दर्जा

  1. आगरा में पतंगबाजी के जरिये व्यक्त की यमुना व्यथा