खेसारीलाल यादव का नया गाना मचा रहा है धूम



भोजपुरी स्टार खेसारीलाल यादव का नया गाना 'दूगो बीयर मंगा के पी लेहब' ने रिलीज के साथ ही धमाल मचा दिया है। रिलीज के पहले 10 घंटे में ही इस गाने को 1.5 मिलियन लोगों ने देख लिया।

गीत को एंजेल म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। खेसारीलाल यादव ने यह गीत भोजपुरी की चर्चित गायिका शिल्पी राज के साथ गाया है। गाने में दोनों की ट्यूनिंग खूब जम रही है। इसके म्यूजिक वीडियो में अभिनेत्री जोया खान नज़र आ रही हैं। गीत में संगीत आर्य शर्मा और बोल विजय चौहान के हैं। निर्देशक आशीष सत्यार्थी और पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।

खेसारीलाल यादव को इस गाने से बेहद उम्मीदें हैं। उन्होंने कहा कि गाना मजेदार है। वीडियो भी कमाल का है। दर्शकों के लिए फुल एंटरटेनमेंट वाला यह गाना है, शायद इसलिए लोग बेहद प्यार और आशीर्वाद दे रहे हैं।




Related Items

  1. अरविंद अकेला कल्लू का गाना मचा रहा है धमाल

  1. जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'

  1. श्री राम को समर्पित है मनोज तिवारी का नया गाना