ओटीटी प्लेटफॉर्म मस्तानी पर रूसी श्रंखला ‘द गोल्डन होर्डे' को हिंदी में रिलीज कर दिया गया है। यह सीरीज यूरोप के सबसे बड़े देश रूस में 13वीं शताब्दी के अंत की कहानी है, जिसे दुनियाभर में सराहा जा चुका है। इसके 16 एपिसोड हैं।
साल 2018 में आई चर्चित रूसी श्रंखला ‘द गोल्डन होर्डे' बेहद एडवेंचर, ड्रामा, एक्शन और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के साथ यह हिंदी भाषी दर्शकों को एक अलग दुनिया में ले जाने वाला शाहकार है। इसमें प्रेम, जुनून और सियासत की शानदार नुमाइश देखने को मिलेगी।
‘द गोल्डन होर्डे’ का निर्माण लेन ब्लावातनिक, ऐलेना डेनिसेविच, रूबेन दिशिश्यान,एरोम मोव्सेस्यन और नेली यारालोवा ने किया है, जबकि श्रंखला का निर्देशन तैमूर अल्पाटोव ने किया है।

Related Items
भारतीय खुदरा क्षेत्र पर क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म के प्रभाव पर जताई चिंता
वेब सीरीज 'बुलेट पेन' ने ओटीटी पर किया धमाका
ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘मस्तानी’ पर रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म