ऋचा शर्मा ने ‘रंग दे बसंती’ के लिए गाया भोजपुरी गाना

‘लंबी जुदाई…’, ‘लज्जा…’ और ‘जोर का झटका…’ जैसे चार्टबस्टर बॉलीवुड गानों से लोगों के बीच पहचाने जाने वाली मशहूर गायिका ऋचा शर्मा ने जल्द आने वाली भोजपुरी फिल्म ‘रंग दे बसंती’ के लिए एक खूबसूरत गाना गया है।

खेसारी लाल यादव की इस फिल्म का निर्माण भव्यता के साथ किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म भोजपुरी बॉक्स ऑफिस की सबसे बड़ी फिल्म होने वाली है। इस फिल्म के लिए ऋचा शर्मा से पहले मशहूर गायक दिलेर मेहंदी ने भी फिल्म के लिए चार गाने गए हैं।

ऋचा शर्मा ने बताया कि भाषा उनके लिए कोई बैरियर नहीं है और अगर भारतीय भाषाओं में अच्छे गाने मिलें तो वह हमेशा गाना पसंद करेंगी। इस दौरान खेसारी लाल यादव ने कहा कि भोजपुरी सिनेमा के साथ अब बॉलीवुड के बड़े-बड़े नाम भी काम करना पसंद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भोजपुरी इंडस्ट्री अच्छी फिल्मों और अच्छे गानों के साथ तेजी से आगे बढ़ रही है। इसका बाजार बड़ा होता जा रहा है और अब इस पर पूरी दुनिया की नजर है।

फिल्म 'रंग दे बसंती' का निर्माण एसआरके म्यूजिक फिल्म्स के बैनर के अंतर्गत हो रहा है। फिल्म के निर्देशक प्रेमांशु सिंह हैं। यह फिल्म देशभक्ति पर आधारित है। फिल्म के निर्माता रौशन सिंह और सह निर्माता शर्मिला आर सिंह हैं। फिल्म में रति पांडे, डायना खान, अमित तिवारी, मीर सरवर, फिरोज खान, राज प्रेमी और सुजान सिंह भी अहम भूमिकाएं हैं।

Related Items

  1. दिलेर मेहंदी ने गाया खेसारी की फिल्म का गाना

  1. आपके दिल को छू जाएगा रितेश पांडेय का यह नया गाना...

  1. कानपुर में फिल्म सिटी बनाना है रविंद्र टुटेजा का सपना