रामायण सर्किट रेल यात्रा 24 अगस्त से दोबारा शुरू



भारत गौरव ट्रेन पर आधारित रामायण सर्किट रेल यात्रा के सफल संचालन के उपरांत एक बार फिर 24 अगस्त से शुरू की जा रही है।

दिल्ली सफदरजंग रेलवे स्टेशन से शुरू होकर यह यात्रा 19 रातों व 20 दिन में पूरी होगी। पूर्व की भांति यह ट्रेन अयोध्या, सीतामढ़ी, जनकपुर, बक्सर, काशी, प्रयागराज, चित्रकूट, नसिक, हंपी, रामेश्वरम, कांचीपुरम एवं भद्रचलम जैसे भगवान श्री राम से जुड़े स्थलों का दर्शन कराएगी।

इस ट्रेन में थर्ड एसी श्रेणी के कोच होंगे। इसमें कुल 600 यात्रियों के शुद्ध शाकाहारी भोजन के साथ सफर का आनंद लेने की सुविधा मिलेगी। एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य 84,000 रुपये तथा दो या तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य 73,500 रुपये प्रति व्यक्ति है। एक बच्चे के लिए पैकेज का मूल्य 67,200 रुपये होगा। इस यात्रा में आईआरसीटीसी द्वारा पहले 100 यात्रियों की बुकिंग पर 10 प्रतिशत की छूट भी दी जाएगी।

इस यात्रा पर पात्रता के अनुसार सरकारी कर्मचारियों को एलटीसी का लाभ लेने की सुविधा भी उपलब्ध होगी ।

समाज के सभी आय वर्ग को रामायण सर्किट की यात्रा का लाभ देने के लिए आईआरसीटीसी ने मासिक किस्तों में शुल्क अदायगी की सुविधा भी प्रदान की है। ईएमआई की सुविधा का लाभ लेने के लिए यात्रा शुल्क का भुगतान 3, 6, 9,12, 18,  24 एवं 36 माह के दौरान किस्तों में किया जा सकता है। 36 माह के भुगतान में प्रति व्यक्ति प्रति माह 2690 रुपये की ईएमआई होगी।

पैकेज में यात्रा के दौरान नाश्ता, दोपहर एवं रात्रि का शाकाहारी भोजन, स्थानीय यात्रा बसों द्वारा तथा रात्रि विश्राम के दौरान होटलों में ठहरने के लिए विभिन्न श्रेणियों के कमरों की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

इस ट्रेन में बोर्डिंग की सुविधा दिल्ली, सफदरजंग, गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला, कानपुर एवं लखनऊ से उपलब्ध है।

उक्त यात्रा की बुकिंग के लिए पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com से ऑनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है। अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिए आगरा के 8595924302, 8595924271, 8287931792 तथा लखनऊ के 8287930902, 8287930908, 8287930909 व 8287930922 मोबाइल नम्बरों पर सम्पर्क किया जा सकता है।




Related Items

  1. मिलिए! गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्डधारी ‘भारत के रेडियो मैन’ से...

  1. आओ नदियों को संवारें, पवित्र नदियों को लौटाएं अतीत का गौरव...

  1. पैरालम्पिक खिलाड़ी जतिन कुशवाह ने बढ़ाई भारत की शान