युवा दिलों की धड़कन अरविंद अकेला कल्लू की एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पत्थर के सनम' का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 11 सितंबर को फिलमची भोजपुरी टीवी पर होगा। धमाकेदार सितंबर में 11 तारीख की शाम साढ़े बजे इस फिल्म का प्रसारण होगा।
इस फिल्म में अरविन्द अकेला कल्लू और यामिनी सिंह की युगल जोड़ी दर्शकों का मनोरंजन करती नजर आएगी।
यह फिल्म दर्शकों के लिए पूरे परिवार के साथ बैठकर देखने वाली एक स्वस्थ मनोरंजक फ़िल्म है। फ़िल्म के गाने और संवाद बहुत ही मधुर हैं। राजघराना फिल्म्स प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म 'पत्थर के सनम' के निर्माता आदित्य कुमार झा हैं। निर्देशक नीरज रणधीर हैं। सह निर्माता अमित कुमार हैं तथा कथा, पटकथा व संवाद प्रवीण चन्द्र ने लिखे हैं।

Related Items
‘युवा शक्ति ही बनाएगी भारत को विश्व गुरु’
दर्शकों के दिलों पर राज कर रही हैं स्मृति सिन्हा
अरविंद अकेला कल्लू का गाना मचा रहा है धमाल