रिलीज हुआ अक्षरा सिंह का हिंदी गाना ‘मेरी वफा’

दिग्गज फिल्म निर्माता हैदर काजमी के ओटीटी प्लेटफॉर्म मस्तानी पर अक्षरा सिंह का गाना ‘मेरी वफा’ रिलीज हुआ है।

‘मेरी वफा’ अक्षरा का हिंदी गाना है, जिसे उन्होंने अपनी सुरीली आवाज दी है। यह मूलत: एक दुखभरा गाना है।

रिलीज के मौके पर अक्षरा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस गीत से उनकी कला को एक अलग पहचान मिलेगी। गीत को फंणींद्र राव ने लिखा है और संगीत आशीष वर्मा ने दिया है।