वाराणसी में शुरू हुई 'हर हर गंगे' की शूटिंग



भोजपुरी स्टार पवन सिंह और स्मृति सिन्हा को लेकर बनने वाली फ़िल्म 'हर हर गंगे' की शूटिंग भव्य मुहूर्त के साथ वाराणसी के अस्सी घाट पर शुरू हो गई है। यह फ़िल्म प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ गंगा अभियान पर आधारित है।

मुहूर्त के बाद अस्सी घाट पर ही फ़िल्म का एक दृश्य पवन सिंह के ऊपर फिल्माया गया। इसमें मां-बेटे के मार्मिक मिलन को शूट किया गया। इससे पहले फ़िल्म का मुहूर्त बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना के बाद हुआ। इस दौरान फ़िल्म के निर्माता अभिषेक श्रीवास्तव, निर्देशक चंदन कन्हैया उपाध्याय और कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

फ़िल्म का निर्माण सिलेमा आर्ट्स द्वारा किया जा रहा है। इस फ़िल्म को लेकर पवन सिंह ने कहा कि हमें गर्व है कि हम गंगा मईया की गोद में खेले हैं। यह हमारी समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत की निशानी है। फ़िल्म बेहद शानदार बनने वाली है। इसको लेकर बेहद खुश हूं। वहीं, स्मृति सिन्हा ने कहा कि इस फ़िल्म में काम करना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

निर्माता अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि फ़िल्म में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए  स्वच्छ गंगा अभियान के तहत निर्मल और अविरल गंगा के महत्व को दिखाया जाएगा।

फ़िल्म में अमित तिवारी, संजय वर्मा, अनुराधा सिंह व कमलकांत मिश्रा की अहम भूमिकाएं हैं। विशेष भूमिकाओं में अरविंद अकेला कल्लू, मुग्धा गोडसे, श्रेया राय व शिवेश तिवारी भी नज़र आएंगे। पीआरओ रंजन सिन्हा होंगे, जबकि संगीत ओम झा और डीओपी महेश वेंकट हैं।




Related Items

  1. वृंदावन को ‘हेरिटेज सिटी’ दर्जा दिलाने के लिए शुरू हुआ अभियान

  1. दर्शकों के दिलों पर राज कर रही हैं स्मृति सिन्हा

  1. जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'