खूब पसंद किया जा रहा आशीष कुलकर्णी का 'चेहरा'

भारत और नेपाल के बीच सांस्कृतिक, सामाजिक, आर्थिक व कला के क्षेत्र में परस्पर संबंध शुरू से रहा है। ऐसे में, भारत और नेपाल की साझी संस्कृति को समर्पित इंडो-नेपाल फ्रेंडशिप गाना 'चेहरा' दोनों देशों में खूब पसंद किया जा रहा है।

इस गाने को रियलिटी सिंगिंग टीवी शो ‘इंडियन आइडल 2021 के रनर अप रहे आशीष कुलकर्णी ने गाया है। आशीष ने खुद इस गाने को कंपोज भी किया है। फिलहाल, इसे दोनों देशों में खूब सुना और सराहा जा रहा है।

आशीष का गाना 'चेहरा' उनके आधिकारिक यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। इस गाने को अब तक ढाई लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने की सबसे ख़ास बात यह है कि इसमें भारत और नेपाल के संबंध बेहद प्राचीन और दोनों की सांस्कृतिक विरासत के सामंजस्य को दिखाया गया है।

इस गाने को लेकर आशीष कुलकर्णी बताते हैं कि हाल ही में एक शो के सिलसिले‌ में वह नेपाल गए थे। नेपाल की खूबसूरती से प्रेरणा लेकर उन्होंने इस गाने को कंपोज किया।

गाने के निर्माता राजेश चौधरी हैं और इसे अराफत मेहमूद ने लिखा है। निर्देशक दशरथ सुनार हैं। गाने में अभिनेता राजीव पिल्लई, प्रिंस बिश्वकर्मा, नेपाली अभिनेत्री नीति शाह और रोश्मि बानिक नजर आई हैं।

Related Items

  1. बृज क्षेत्र के पवित्र कुंडों के संरक्षण की मांग

  1. पैरालम्पिक खिलाड़ी जतिन कुशवाह ने बढ़ाई भारत की शान

  1. भारतीय खुदरा क्षेत्र पर क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म के प्रभाव पर जताई चिंता