होली की खुमारी जोरों पर है। ऐसे में भोजपुरी गानों का अपना अलग ही समां बंधता है। इस होली पर कई खास भोजपुरी गाने रिलीज हुए। उन्हीं में से एक गाना ‘पिचकारियां के मजा’ खूब धूम मचा रहा है।
इस गाने को नीलकमल सिंह ने गाया है। इसके बोल बेहद संजीदा और साफ-सुथरे हैं। यह गाना किसी को भी झूमने को मजबूर कर देता है। गायक नीलकमल कहते हैं कि भोजपुरी संगीत में भी अब बदलाव का दौर है। भोजपुरी गीत और संगीत अब फूहड़ता और द्विअर्थी वर्जनाओं को तोड़कर आगे बढ़ रहा है।
विजय लक्ष्मी भोजपुरी ट्यून से रिलीज गाना 'पिचकारियां के मजा' के बोल अरुण बिहारी ने लिखे हैं। संगीत शिशिर पांडेय का है। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। वीडियो के निर्देशक पवन पाल हैं।

Related Items
होली पर परंपराओं को धता बताकर विधवाओं ने सम्मान को अपनाया
अरविंद अकेला कल्लू का गाना मचा रहा है धमाल
जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'भाभी जी घर पे हैं'